Type Here to Get Search Results !

वोटर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें - New Voter card kaise banaye - New voter card online Apply

0
New Voter card kaise banaye - New voter card online Apply
दोस्तों आज की इस आर्टिकल में आप लोगों को मैं वोटर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करना सिखाऊंगा और वोटर कार्ड बनाने के लिए कौन-कौन सी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता लगेंगे और कैसे आप अप्लाई कर सकते हैं यहां पर आपको स्टेप बाय स्टेप बिल्कुल सरल तरीके के माध्यम से आपको जानकारी देने वाला हूं आप नीचे दिए गए जानकारी के अनुसार वोटर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई घर बैठे ही बना सकते हैं।

वोटर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ? (Step - Step Proceed ) पूरी प्रक्रिया 

Step (1). नया वोटर कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको voter.eci.gov.in के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Step (2). इस वेबसाइट पर आने के बाद सबसे पहले आपको Signup पर क्लिक करना होगा और Register करना होगा इसके लिए आप Singup पर क्लिक कर देना है ।

Step (3). Sign Up करने के लिए यहां पर मोबाइल नंबर ,जीमेल ,कैप्चर डालकर Continue के ऊपर क्लिक कर देना है फिर आपको नाम डालना है और Send Otp में क्लिक कर देना है।

Step (4). Send Otp पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा गया है उस ओटीपी को यहां पर डालकर Verify के ऊपर क्लिक कर देना है आपके अकाउंट यहां पर बन जाएगा।

Step (5). अकाउंट बन जाने के बाद आपको Login पर क्लिक कर देना है यहां पर Login करने के लिए मोबाइल नंबर या जीमेल डालें और कैप्चा डालकर Request Otp में क्लिक कर देना है।

Step (6). आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा गया है उस ओटीपी को यहां पर आपको डाल देना है और Verify login पर क्लिक कर देना है आप यहां पर लॉगिन हो जाएंगे।

Step (7). Login होने के बाद आपके यहां पर नया वोटर कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले New voter Registration पर क्लिक कर देना है।

Step (8). यहां पर आपको फॉर्म सिक्स खुलकर आ जाएगा सबसे पहले यहां पर अपना राज जिला चुन लेना है और नीचे no AVN Naam assembly country चुनकर Next पर क्लिक कर देंगे ।

Step (9). Personal Detail इस जगह आप सबसे पहले फर्स्ट नाम और लास्ट नेम अपना डाल देंगे और सरनेम में आप लास्ट नेम डालेंगे और आपको फोटो अपलोड करना होगा फोटो अपलोड करके Next के ऊपर क्लिक कर देंगे।

Step (10). Relative Detail (रिश्तेदार डिटेल) यहां पर आपको अपना father ,mother ,husband ,wife यहां पर कोई एक को चुन लेंगे और उनका नाम लास्ट नेम और फर्स्ट नाम डालकर नेक्स्ट पर क्लिक कर देंगे।

Step (11). Contact detail यहां पर मोबाइल ,जीमेल देना है मोबाइल नंबर अगर अपना है तो Self पर क्लिक कर के मोबाइल नंबर डालें और Next पर क्लिक कर दीजिए। 

Step (12). Gender आप महिला है या पुरुष यहां से आप चुन लेंगे जैसे Male ,Female आप यहां पर चुन लेंगे। 

Step (13). Date of Birth आप अपना यहां पर जन्मतिथि डाल देंगे और आपको Date of Birth प्रूफ के लिए Document for proof of date of birth पर क्लिक करके अपना document चुन लेंगे फिर आपको जो डॉक्यूमेंट चुने हैं आप उस डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है और नेक्स्ट वाला बटन पर क्लिक कर देनाहै।

Step (14). (a) Percent Address Detail यहां पर आपको आधार कार्ड में जो एड्रेस दिया गया है आपको उसे एड्रेस को अच्छे से डाल देना है। जैसे - मकान नंबर, मोहल्ला,गांव, पोस्ट ऑफिस ,थाना, पिन कोड ,जिला डाल देना है।

(b) फिर आपको यहां पर अपना Family पर जिनका पहले से वाटर कार्ड बना है उनका एक डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा उसके लिए सबसे पहले Document For Proof Of Residence वाला पर क्लिक कर फिर आप एक डॉक्यूमेंट चुन लेंगे जो डॉक्यूमेंट चुने हैं वहीं डॉक्यूमेंट आपको अपलोड कर देना है और next मे क्लिक कर देना है।

Step (15). category of disability if any (option ) इस जगह आपको जिन लोग विकलांग है विकलांग का सर्टिफिकेट है कितना पर्सेंट विकलांग है यह सब आपके कारण लिखना है और सर्टिफिकेट अपलोड कर देना है उसके बाद Next के ऊपर क्लिक कर देना है। 

जो विकलांग नहीं है वह इस क्षेत्र को छोड़कर Next के ऊपर क्लिक कर देंगे

Step (16). the detail of my family member already include in the electoral roll at current address with whon. I currently reside are as under 

family member detail यहां पर आपको अपना परिवार के नाम और जिनको वोटर कार्ड बन रहा है उनसे क्या रिश्ता है चुन लेना है और फैमिली मेंबर का वोटर कार्ड नंबर डालकर नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है। 

Step (17). Annexux D इस जगह आपको बताना है कि आप एक भारत के नागरिक हैं उसके लिए Born in india वाला option चुन लेंगे फिर नीचे डॉक्यूमेंट पर क्लिक करके कोई प्रूफ चुनकर जो प्रूफ आप चुनेंगे उस डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है इस तरह आपको माता या पिता का डॉक्यूमेंट पर क्लिक करके चुन लेंगे जो डॉक्यूमेंट आप चुने हैं उस डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देंगे और यहां पर Applicant का Singure कर के upload कर Next पर क्लिक कर देंगे।

Step (18). Declaration यहां पर लास्ट पर अपना गांव ,राज, जिला ,डेट ऑफ बर्थ का Mm/Yy महीना साल डाल कर Place पर जिला डाल कर नेक्स्ट कर दीजिए ।

Step (19). Captcha यहां पर आपको कैप्चा डालना है कैप्चा आपको जिस तरह से डिस्प्ले में दिख रहा है उसी तरह से same to same डाल देना है और Send Otp में क्लिक कर दीजिएगा आपके मोबाइल नंबर में ओटीपी जाएगा उस ओटीपी को यहां पर डालकर Preview and Submit पर क्लिक करना है।

Step (20). Preview and Submit मैं क्लिक करने के बाद जितना भी आप डिटेल भरे हैं यहां पर आपको देखने को मिलेगा आप एक बार चेक कर लेंगे अगर गलती है तो आप keep editing पर क्लिक करके सुधार कर लेंगे अन्यथा सही है तो इस eSing & Submit पर क्लिक कर देना है। आपको यहां पर Popuk मिलेगा Are you Sare देखने को आप Yes पर क्लिक कर देंगे।

Step (21). Yes मैं क्लिक करने के बाद eSing करना होगा इसके लिए आपको Next page redirect करेगा।

Step (22). eSing करने के लिए आप इस पर आ जाएंगे यहां पर आधार कार्ड नंबर डाल लेंगे Get otp में क्लिक कर देंगे आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा उस ओटीपी को यहां पर डाल देना है फिर i agree में क्लिक करके सबमिट पर क्लिक कर देनाहै।


Step (23). Submit पर क्लिक करने के बाद आपको यहां पर कुछ ही सेकंड पर नया वोटर कार्ड का फॉर्म पूरा कंप्लीट हो जाता है और यहां पर आपको reference number मिल जाता है।

वोटर कार्ड ऑनलाइन तकरीबन 30 दिन के अंदर बन जाता है और आपको एक फिजिकल कार्ड पोस्ट ऑफिस के द्वारा आपके एड्रेस पर डिलीवर किया जाता है 

नया वोटर कार्ड बनाने के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट कौन-कौन सी जरूरत लगती है। 

  • आधार कार्ड 
  • फोटो 
  • सिग्नेचर 
  •  पिता एवं माता का आधार कार्ड 

निष्कर्ष। 

मैं इस आर्टिकल में आप लोगों को वोटर कार्ड संबंधित जानकारी आप लोगों के साथ साझा किया है यदि आपको वोटर कार्ड बनाना जरूरी है तो आप अपना गांव की BLO से संपर्क करके अपना वोटर कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं या voters.eci.gov.in के वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन अप्लाई करके वोटर कार्ड बना सकते हैं वोटर कार्ड संबंधित कोई सवाल है तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.