दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगों को जाति प्रमाण पत्र कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करके बना सकते हैं और कैसे आपको अप्लाई करना है और जाति बनाने के लिए कौन-कौन सी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगा जहां पर आपको सब कुछ जानकारी स्टेप बाय स्टेप लाइफ प्रूफ यहां पर जानकारी देने वाला हूं।
जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ? (Step - Step प्रोसेस )
Step (1). जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे पहले आपको jharsewa.jharkhand.gov.in के ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाना है।
Step (2). यहां पर आपको आईडी बनाना होगा उसके लिए Register your self पर क्लिक कर देना है।
Step (3). यहां पर आपको Registration फार्म खुल जाएगा। सबसे पहले नाम ,ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर अपना राज्य चुन लेना है और कैप्चा भर के Submit पर क्लिक कर देना है। आपके मोबाइल और ईमेल पर ओटीपी जाएगा यहां पर डालकर वेरीफाई कर लेंगे।
Step (4). रजिस्ट्रेशन कर के आईडी बनाने के बाद यहां पर आपको लॉगिन करना होगा आप login वाला बटन पर क्लिक कर के यहां पर ईमेल आईडी और पासवर्ड , कैप्चा कोड डालकर Login पर क्लिक कर देंगे।
Step (5) . Login होने के बाद यहां पर आपको बाय साइड में Apply for service का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना है और Available Service पर क्लिक कर देना है।
Step (6). फिर यहां पर आपको अप्लाई करने के लिए काफी चीजों के बारे में देखने को मिल जाएगा अगर आप जाती बनाना चाहते हैं तो यहां पर आप अपना जाती के अनुसार ऑप्शन चुन लेंगे हम हैं ST तो यहां पर cast certificate schedule tribe पर क्लिक कर देंगे।
Step (5). यहां पर आने के बाद Applying for पर अपना State , और Normal पर क्लिक कर देना है।
Step (6). पर्सनल इनफॉरमेशन में आपके यहां पर नाम , लिंग ,डेट ऑफ बर्थ ,मोबाइल,जाति,मेरिट स्टेटस चुन लेना है।
Step (7). रिलेशन डिटेल में आपके यहां पर पिता का नाम,पिता का जाति का नाम ,और माता का नाम डाल देना है।
Step (8). परमानेंट एड्रेस डिटेल यहां आपको अस्थाई पता में अपना आधार कार्ड में जो एड्रेस है वह यहां पर आपको डाल देना है और गांव ,जिला ,अनुमंडल आंचल ,थाना ,डाकघर ,मोहल्ला , टोला ,पिन कोड स्थान में आपको चुन लेना है अगर गांव से हैं तो Rulal में क्लिक कर देंगे अगर आप शहर से हैं तो नगर पालिका चुन कर वार्ड, ग्राम पंचायत चुन लेंगे।
Step (9). प्रेजेंट ऐड्रेस पर आपको वहां का एड्रेस भरना है जहां पर आप रह रहे हैं वही का एड्रेस भर देंगे और गांव ,देश ,थाना ,डाकघर ,पिन कोड यहां पर आप भर देंगे।
Step (10). घोषणा वाला Section पर आप यहां पर यस पर क्लिक कर देंगे।
Step (11). एडिशनल डिटेल में आपके यहां पर कुछ नहीं क्लिक करना है या फिर आप अपना हल्का चुन सकते हैं।
Step (12). फिर यहां पर आपको कैप्चा कोड डालकर सबमिट के ऊपर क्लिक कर देंगे।
step (13). सबमिट पर क्लिक करने के बाद यहां पर आप जो भी फॉर्म भरे हैं उसके बारे में डिटेल देखने को मिलेगा अगर आपको फार्म पर कोई गलती होता है तो आप एडिट में क्लिक करके सुधार कर सकते हैं अन्यथा सबमिट के ऊपर क्लिक कर देंगे।
Step (14). यहां पर आप डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फाइनली कैप्चा को डालकर सबमिट के ऊपर जैसे ही क्लिक करते हैं तो यहां पर आपके पास स्लिप मिलेगा आप उसे स्लीप से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Note - यहां पर केवल झारखंड राज्य के जाति प्रमाण पत्र बनाने का तरीका बताया गया है यदि आप दूसरे किसी राज्य से हैं तो आप किसी और वेबसाइट पर जाकर जाति प्रमाण पत्र बना सकते हैं jharsewa.jharkhand.gov.in केवल झारखंड लोगों के लिए ही ए वेबसाइट है।
जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- खेत के रसीद
- खतियान
- बंसौली
- फोटो इत्यादि
निष्कर्ष।
अगर आप झारखंड राज्य से हैं और आपके जाति प्रमाण पत्र बनाने की जरूरत है तो आप झार सेवा के वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं और जाति प्रमाण पत्र आसानी से बना सकते हैं आपको मैं इस आर्टिकल पर जाति प्रमाण पत्र बनाने का स्टेप बाय स्टेप जानकारी दिया है आपको कोई सवाल है तो आप मुझे बता सकते हैं।
